अच्छा रिजल्ट न आए,तो निराश न हों छात्र


              कल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के 10वीं ,12वीं,के परिणाम घोषित होने वाले हैं।हो सकता है,किसी कारणवश कुछ भाई-बहनों के परीक्षा परिणाम अच्छे न आएं,तो बिल्कुल भी निराश-परेशान न हों।
क्योंकि यह परिणाम हमारे कैरियर का अंतिम परिणाम नहीं है।इस परिणाम से हमारा कैरियर समाप्त होने वाला नहीं है।आगे बढ़ने के अनेक उपाय हैं।और अच्छे ढंग से प्रयास करें।
आगे हम और अधिक परिश्रम करेंगे तो निश्चित ही सफलता के शिखर तक पहुंचेंगे।
परिणाम अच्छा आता है,तब भी आगामी तैयारी और बढ़िया तरीके से करें।परिणाम अपेक्षानुशार नहीं आता है तो बिना धैर्य खोए शांतिपूर्वक फिर से तैयारी करें।किसी भी स्थिति में कोई भी आत्मघाती कदम नही उठाना है।हम सब आपके साथ हैं,हमारे लायक कोई सहयोग चाहेंगे तो हम तत्पर हैं।
अभिभावक भी इस बात की चिंता करें,और बच्चों को समझायें,उन्हें डाटें नहीं।
                                            पद्मेश गौतम
                                           9424322132

Comments

Popular posts from this blog

" कश्मीरी हिन्दुओं पर अत्याचार का दोषी कौन "

" मध्य प्रदेश के उभरते नक्षत्र , डाॅ.नरोत्तम मिश्र(जन्मदिवस पर विशेष)

आशा की अंधेरी साँझ और तनहाई में दम तोड़ती करोड़पति माँएं