" मध्य प्रदेश के उभरते नक्षत्र , डाॅ.नरोत्तम मिश्र(जन्मदिवस पर विशेष)
ग्वालियर में जन्मे डाॅ.नरोत्तम मिश्र एम ए,पीएचडी हैं, उन्होने राजनीति का आरंभ छात्रसंघ से किया।वो सन् 1977-78 में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर छात्रसंघ के सचिव रहे,1978-80 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,1985-87 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहने के बाद 1990 में ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा से विधायक बने।1998 में दूसरी बार,2003 में तीसरी बार निर्वाचित हुए।1जून 2005 में बाबूलाल गौर जी के साथ प्रदेश के राज्यमंत्री बने।4 दिसंबर 2005 में शिवराज सिंह चौहान जी की कैबिनेट में पुनः स्थान मिला।2008 में चौथी बार दतिया विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद 28 अक्टूबर 2009 में तथा पांचवी बार निर्वाचित होने के बाद 29 दिसंबर 2013 को कैबिनेट मंत्री बने।2018 में छठवीं बार पुनः विधानसभा दतिया से ही विधायक निर्वाचित हुए।वर्तमान में म.प्र.विधानसभा लोक लेखा समिति के अध्यक्ष हैं।
डाॅ.नरोत्तम मिश्र हमेशा संघर्ष करके ही आगे बढ़े,राजनीति की खुरदरी जमीन में भी उनके पग कभी डगमगाए नहीं।साहस,प्रबंधन,समन्वय और संयोजन के ज्ञानी होने के साथ विशिष्ट प्रशासनिक कार्यकुशल भी हैं।
उनका एक वाक्य मुझे याद आता है, " अच्छे विचार हमारे व्यवहार में होने चाहिए,पत्थरों में बहुत लिखे होते हैं "।सदैव सर्व समाज की सेवा में तत्पर,जितना सुंदर उनका तन है,उतना ही सुंदर उनका मन है।आध्यात्मिक,साहित्यिक विषयों के ज्ञाता एवं चिंतक भी हैं।पीडित मानवता के सच्चे सेवक डाॅ.नरोत्तम मिश्र जी के लिए गोपालदास नीरज की ये पंक्तियाँ सटीक बैठती हैं..
" हैं फूल रोकते,कांटे मुझे चलाते, मरूस्थल पहाड़,चलने की राह बढ़ाते,
सच कहता हूं,जब मुश्किलें ना होती हैं,
मेरे पग तब चलने में शर्माते,
मेरे संग चलने लगें हवायें जिससे,
तुम पथ के कण-कण को तूफान करो...
मैं तूफानों में चलने का आदी हूं ,
तुम मत मेरी मंजिल आसान करो।।
असंख्य जनमानस के ह्रदय में स्थापित माननीय डाॅ.नरोत्तम मिश्र जी को जन्मदिवस की अनंंत शुभकामनायें।
(पद्मेश गौतम)
कटनी

Comments
Post a Comment